Skip Navigation
The Endowment for Human Development
The Endowment for Human Development
Improving lifelong health one pregnancy at a time.
Donate Now Get Free Videos

Multilingual Illustrated DVD [Tutorial]

The Biology of Prenatal Development




प्रसूतिपूर्व विकास का जीवविज्ञान

.हिन्दी [Hindi]


National Geographic Society This program is distributed in the U.S. and Canada by National Geographic and EHD. [learn more]

Choose Language:
Download English PDF  Download Spanish PDF  Download French PDF  What is PDF?
 

Chapter 15   5 Weeks: Cerebral Hemispheres

4 और 5 सप्ताहों के बीच मस्तिष्क में तेज़ी से वृद्धि होती रहती है और यह 5 विशिष्ट खंडों में विभक्त हो जाता है

सिर भ्रूण के कुल आकार का लगभग 1/3 हिस्सा होता है।

प्रमस्तिष्कीय गोलार्ध दिखाई देने लगता है और धीरे-धीरे यह मस्तिष्क का बड़ा हिस्सा हो जाता है।

अंत में प्रमस्तिष्कीय गोलार्ध से नियंत्रित होने वाले कार्यों में विचार, सीखने की क्षमता स्मृति, जुबान, दृष्टि श्रवण, स्वैच्छिक गतिविधि तथा समस्या समाधान शामिल होते हैं।

Chapter 16   Major Airways

श्वसन प्रणाली में दांए और बाएं मुख्य फुफ्फुस मौजूद होते हैं और अन्त में कंठनाल या श्वासनाल से फेफड़ों को जोड़ेगा।

Chapter 17   Liver and Kidneys

पेट में विशाल यकृत पर ध्यान दें जोकि धड़कते हुए दिल से लगा होता है।

स्थायी गुर्दे 5 सप्ताह में दिखाई देते हैं।

Chapter 18   Yolk Sac and Germ Cells

पीली झिल्ली में प्रारंभिक प्रजनन कोशिकाएं होती हैं जिन्हें जनन कोशिकाएं कहते हैं। 5 सप्ताह में ये कोशिकाएं किडनी से लगे हुए प्रजनन अंगों में स्थानांतरित होती हैं।

Chapter 19   Hand Plates and Cartilage

5 सप्ताह में भी भ्रूण में हस्त प्लेटें विकसित होती हैं और 51/2 सप्ताह में उपस्थि निर्माण शुरू होता है।

यहां हम देखते हैं - पांच सप्ताह और 6 दिनों में बाएं हाथ की प्लेट और कलाई

Embryonic Development: 6 to 8 Weeks

Chapter 20   6 Weeks: Motion and Sensation

छठे सप्ताह से प्रमस्तिष्कीय गोलार्ध का मस्तिष्क के अन्य खंडों की तुलना में असाधारण रूप से तेज़ी से विकास होता है।

भ्रूण में अपने आप तथा प्रतिक्रियास्वरूप हलचल होती है। ऐसी हलचल मस्तिष्कीय मांसपेशियों के सामान्य विकास के लिए आवश्यक है।

भ्रूण के मुख के क्षेत्र में स्पर्श करने से शिशु अपना सिर प्रतिक्रियास्वरूप वापस ले लेता है।

Chapter 21   The External Ear and Blood Cell Formation

बाहरी कान उभरने लगते हैं

6 सप्ताह में यकृत में रक्त कोशिका का निर्माण शुरू हो जाता है जहां अभी लिम्फोसाइट मौजूद हैं। इस प्रकार की श्वेत रक्त कोशिकाएं विकसित हो रही रोग निरोधक प्रणाली का मुख्य हिस्सा होती हैं।

Chapter 22   The Diaphragm and Intestines

डाइफ्रॉम श्वास के प्रयोग में ली जाने वाली प्रारंभिक मांसपेशी होती हैं, जो 6 सप्ताह में निर्मित होती है।

आंत का एक हिस्सा अब अस्थिर रूप से नाभिनाल से निकला होता है इस सामान्य प्रक्रिया को कायिक अंत्रवृद्धि कहते हैं जो पेट में अन्य अंगों के विकास में सहायक होती है।

Chapter 23   Hand Plates and Brainwaves

6 सप्ताह में हाथ की प्लेटें विकसित होकर थोड़ा चपटी हो जाती हैं।

6 सप्ताह और 2 दिन में ही मस्तिष्कीय तरंगे दर्ज की जाती हैं।

Chapter 24   Nipple Formation

कमर के दोनों तरफ स्तनाग्र दिखाई पड़ने लगते हैं जो बाद में अपनी सही जगह छाती के सामने पहुंच जाते हैं।

Chapter 25   Limb Development

61/2 सप्ताह में कोहनियां दिखाई देती हैं, अंगुलियां अलग-अलग बननी शुरू होती हैं और हाथ की गतिविधि भी दिखाई देती है।

अस्थि निर्माण को ओसिफिकेशन कहते हैं, जो हंसली या जत्रुक या ऊपरी और निचले जबड़े से शुरू होती है।

Chapter 26   7 Weeks: Hiccups and Startle Response

सातवें सप्ताह से हिचकियां आने लगती हैं

पैर भी हिलते-डुलते दिखाई देते हैं और इसके साथ चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं।

Chapter 27   The Maturing Heart

चार कोष्ठीय दिल लगभग पूरा हो जाता है। अब दिल औसतन 167 बार प्रति मिनट धड़कता है।

71/2 सप्ताह में रिकॉर्ड की गई दिल की विद्युतीय गतिविधि से पता चलता है कि वह किसी प्रौढ़ व्यक्ति के दिल की तरंग की भांति ही होती है।

Chapter 28   Ovaries and Eyes

बालिका में 7 सप्ताह में अण्डाशय की पहचान होने लगती है

71/2 सप्ताह में आंख की रंजित पुतली आसानी से दिखाई देती है पलकों का तेज़ी से विकास होने लगता है।

Chapter 29   Fingers and Toes

अंगुलियां अलग-अलग हो जाती हैं और पैर के अंगूठे केवल मूल हिस्से में मिले होते हैं।

हाथ अब साथ-साथ आ सकते हैं और इसी तरह पैर।

घुटने के जोड़ भी मौजूद होते हैं।

The 8-Week Embryo

Chapter 30   8 Weeks: Brain Development

8 सप्ताह में मस्तिष्क काफी विकसित होता है और भ्रूण के कुल भार के लगभग आधा होता है।

विकास असाधारण गति से होता है।

Chapter 31   Right- and Left-Handedness

8वें सप्ताह से 75% भ्रूणों का दाहिना हाथ अधिक कार्यशील दिखता है। शेष भ्रूणों में या तो बायां हाथ कार्यशील होता है या उनकी कोई पसंद नहीं होती है। यह दाएं या बाएं हाथ के व्यवहार का सबसे पहला साक्ष्य है।

Chapter 32   Rolling Over

शिशु चिकित्सा संबंधी पाठ्यपुस्तकों में वर्णन किया गया है कि जन्म के 10 से 20 सप्ताह बाद बच्चे में करवट लेने की क्षमता देखी गई है। हालांपि, यह प्रभावशाली समन्वयन द्रव्य से भरे हुए गर्भावरण के कम गुरुत्व वाले वातावरण में काफी पहले ही देखने को मिलता है। गर्भाशय के बाहर उच्च गुरुत्वाकर्षण बल पर काबू पाने के लिए अपेक्षित शक्ति के अभाव के कारण ही नवजात शिशु करवट नहीं बदल सकते हैं।

इस समयावधि के दौरान भ्रूण शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होता है।

गतिशीलता धीरे या तेज हो सकती है, एक बार हो सकती है या बार-बार हो सकती है, स्वतः स्फूर्त हो सकती है या प्रतिक्रिया स्वरूप हो सकती है।

सिर को घुमाना, गर्दन फैलाना और हाथ से मुख का संपर्क अधिक बार होता है।

भ्रूण पर स्पर्श करने से मचलना, जबड़ा चलाना संबंधित गतिविधियां और पैर के अंगूठे को चलाना देखा गया है।

Chapter 33   Eyelid Fusion

7 और 8 सप्ताह के बीच ऊपर और नीचे की पलकें तेज़ी से बढ़ती है और आंशिक रूप से इकट्ठी हो जाती हैं।

Chapter 34   "Breathing" Motion and Urination

यद्यपि गर्भाशय में कोई हवा नहीं होती, फिर भी भ्रूण 8वें सप्ताह से रुक-रुक कर सांस लेने जैसी गतिविधियां करता है।

इस समय गुर्दा मूत्र बनाता है जिसे भ्रूण गर्भावरण के द्रव्य में छोड़ देता है।

बालक के भ्रूण में बढ़ते हुए टेस्ट टेस्टोस्टेरोन बनाने और उनका स्त्राव करने लगते हैं।

Chapter 35   The Limbs and Skin

अस्थियां, जोड़, मांसपेशियां, नाड़ियां और अवयवों की रक्त धमनियां प्रौढ़ लोगों से काफी मिलती हैं।

8वें सप्ताह से एपिडर्मिस या बाह्य त्वचा बहुपरतीय आवरण बन जाता है जिससे इसकी पारदर्शिता काफी समाप्त हो जाती है।

जैसे ही मुंह के चारों ओर बाल दिखाई देते हैं वैसे ही भौंहें बढ़ने लगती हैं।

Chapter 36   Summary of the First 8 Weeks

8वां सप्ताह भ्रूणीय अवधि की समाप्ति होती है।

इस अवधि की समाप्ति होती है। एक कोशिका लगभग 10 अरब कोशिकाओं में परिवर्तित हो जाती हैं। जो लगभग 4000 से अधिक विशिष्ट शारीरिक रचनाएं बनाती हैं।

भ्रूण में अब किसी प्रौढ़ व्यक्ति में पाए जाने वाली संरचना का 90% से अधिक भाग विकसित हो जाता है।


Add a Comment

Your Name: Log In 3rd-party login: Facebook     Google     Yahoo

Comment: