Skip Navigation
The Endowment for Human Development
The Endowment for Human Development
Improving lifelong health one pregnancy at a time.
Donate Now Get Free Videos

Multilingual Illustrated DVD [Tutorial]

The Biology of Prenatal Development




प्रसूतिपूर्व विकास का जीवविज्ञान

.हिन्दी [Hindi]


National Geographic Society This program is distributed in the U.S. and Canada by National Geographic and EHD. [learn more]

Choose Language:
Download English PDF  Download Spanish PDF  Download French PDF  What is PDF?
 

The 8-Week Embryo

Chapter 30   8 Weeks: Brain Development

8 सप्ताह में मस्तिष्क काफी विकसित होता है और भ्रूण के कुल भार के लगभग आधा होता है।

विकास असाधारण गति से होता है।

Chapter 31   Right- and Left-Handedness

8वें सप्ताह से 75% भ्रूणों का दाहिना हाथ अधिक कार्यशील दिखता है। शेष भ्रूणों में या तो बायां हाथ कार्यशील होता है या उनकी कोई पसंद नहीं होती है। यह दाएं या बाएं हाथ के व्यवहार का सबसे पहला साक्ष्य है।

Chapter 32   Rolling Over

शिशु चिकित्सा संबंधी पाठ्यपुस्तकों में वर्णन किया गया है कि जन्म के 10 से 20 सप्ताह बाद बच्चे में करवट लेने की क्षमता देखी गई है। हालांपि, यह प्रभावशाली समन्वयन द्रव्य से भरे हुए गर्भावरण के कम गुरुत्व वाले वातावरण में काफी पहले ही देखने को मिलता है। गर्भाशय के बाहर उच्च गुरुत्वाकर्षण बल पर काबू पाने के लिए अपेक्षित शक्ति के अभाव के कारण ही नवजात शिशु करवट नहीं बदल सकते हैं।

इस समयावधि के दौरान भ्रूण शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होता है।

गतिशीलता धीरे या तेज हो सकती है, एक बार हो सकती है या बार-बार हो सकती है, स्वतः स्फूर्त हो सकती है या प्रतिक्रिया स्वरूप हो सकती है।

सिर को घुमाना, गर्दन फैलाना और हाथ से मुख का संपर्क अधिक बार होता है।

भ्रूण पर स्पर्श करने से मचलना, जबड़ा चलाना संबंधित गतिविधियां और पैर के अंगूठे को चलाना देखा गया है।

Chapter 33   Eyelid Fusion

7 और 8 सप्ताह के बीच ऊपर और नीचे की पलकें तेज़ी से बढ़ती है और आंशिक रूप से इकट्ठी हो जाती हैं।

Chapter 34   "Breathing" Motion and Urination

यद्यपि गर्भाशय में कोई हवा नहीं होती, फिर भी भ्रूण 8वें सप्ताह से रुक-रुक कर सांस लेने जैसी गतिविधियां करता है।

इस समय गुर्दा मूत्र बनाता है जिसे भ्रूण गर्भावरण के द्रव्य में छोड़ देता है।

बालक के भ्रूण में बढ़ते हुए टेस्ट टेस्टोस्टेरोन बनाने और उनका स्त्राव करने लगते हैं।

Chapter 35   The Limbs and Skin

अस्थियां, जोड़, मांसपेशियां, नाड़ियां और अवयवों की रक्त धमनियां प्रौढ़ लोगों से काफी मिलती हैं।

8वें सप्ताह से एपिडर्मिस या बाह्य त्वचा बहुपरतीय आवरण बन जाता है जिससे इसकी पारदर्शिता काफी समाप्त हो जाती है।

जैसे ही मुंह के चारों ओर बाल दिखाई देते हैं वैसे ही भौंहें बढ़ने लगती हैं।

Chapter 36   Summary of the First 8 Weeks

8वां सप्ताह भ्रूणीय अवधि की समाप्ति होती है।

इस अवधि की समाप्ति होती है। एक कोशिका लगभग 10 अरब कोशिकाओं में परिवर्तित हो जाती हैं। जो लगभग 4000 से अधिक विशिष्ट शारीरिक रचनाएं बनाती हैं।

भ्रूण में अब किसी प्रौढ़ व्यक्ति में पाए जाने वाली संरचना का 90% से अधिक भाग विकसित हो जाता है।


Add a Comment

Your Name: Log In 3rd-party login: Facebook     Google     Yahoo

Comment: